21 Feb 2026
भारत की प्रमुख कार निर्माता Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e VITARA की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है
यह कीमत Battery-as-a-Service मॉडल के साथ है। यानी कार सस्ती, लेकिन बैटरी का भुगतान अलग से 3.99 रुपये प्रति किमी के हिसाब से आ सकता है
इस सिस्टम में बैटरी खरीदनी नहीं पड़ती। जितना चलाओ उतना भुगतान करो - इससे शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है
पहली बार EV लेने वालों के लिए बढ़िया विकल्प, क्योंकि बैटरी की बड़ी रकम एक साथ नहीं देनी पड़ती और मेंटेनेंस टेंशन भी कम
अगर आप महीने में 1000 किमी चलाते हैं, तो बैटरी यूज चार्ज लगभग 3,990 रुपये होगा
इस कार के वेरिएंट की बात करें तो ये तीन ट्रिम में आएगी जो Delta, Zeta, Alpha है
इसकी बैटरी की बात करें तो 49 kWh बैटरी और 61 kWh बैटरी पैक मिल सकता है जो एक बार फुल चार्ज पर 543 किमी तक चल सकती है
इस मॉडल का निर्माण भारत में हो रहा है और यह ग्लोबल प्रोजेक्ट है, जिसे Suzuki Motor Corporation और Toyota के सहयोग से विकसित किया गया है
कंपनी 1100 शहरों में 2000+ चार्जिंग पॉइंट तैयार कर चुकी है और लक्ष्य 2030 तक 1 लाख स्टेशन लगाने का है
ग्राहकों के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान, फाइनेंस और बायबैक जैसे अलग-अलग ओनरशिप मॉडल उपलब्ध होंगे