19 Feb 2026
Versys-X रेंज पर नए फायदे लॉन्च किए गए हैं, जो MY25 और MY26 दोनों वर्जन के साथ मिल रहे हैं
ग्राहकों को कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरीज पैक दिया जा रहा है, जिसमें टूरिंग के लिए जरूरी पैनियर और सेंटर स्टैंड जैसे आइटम शामिल हैं।
MY25 वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रूपये थी, लेकिन अब 30,000 रूपये की कटौती के बाद इसकी नई कीमत 3.19 लाख रूपये रह गई है
MY26 वर्जन पर 20,000 की कटौती की गई है, जिससे इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 3.29 लाख रूपये हो गई है
ये बाइक के सभी फायदे सिर्फ 28 फरवरी 2026 तक ही उपलब्ध हैं
इसमें डुअल चैनल ABS, असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है
बाइक में 296cc का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है
मार्केट में इसका मुकाबला KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 जैसी बाइक्स से है