11 Apr 2026
Hyundai Grand i10 NIOS का नया Vibe Edition लॉन्च हो गया है, जो स्टाइल और फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है।
इस खास एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रूपये रखी गई है, जो इसे बजट सेगमेंट में मजबूत बनाती है।
Vibe Edition को Sportz, Sportz AMT और Sportz (O) AMT वेरिएंट्स में पेश किया गया है
अब यह कार Asta MT और Asta AMT में भी मिलती है, जिनकी कीमत 7.50 लाख से शुरू होती है
इसमें 15-इंच ब्लैक फिनिश एलॉय व्हील्स और प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं
ब्लैक थीम के साथ रेड एक्सेंट, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और फ्रेश डिजाइन इसे अंदर से खास बनाते हैं
इस कार में 8-इंच टचस्क्रीन, Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं
इस कार में 6 एयरबैग, TPMS, ESC, VSM और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं
इनबिल्ट डैशकैम के साथ कई रिकॉर्डिंग मोड्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं।
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ यह कार 83PS पावर और 113.8Nm टॉर्क जनरेट करती है
इसमें Titan Grey, Polar White, Fiery Red, Typhoon Silver, Spark Green और Teal Blue जैसे आकर्षक रंग मिलते हैं