शोरूम पहुंचना शुरू हुई होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन, देखें कीमत और फीचर्स

27 Feb 2025

होंडा ने भारतीय कार बाजार में धमाका करते हुए अपनी पॉपुलर SUV होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दी है

होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दी है। यह एडिशन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स को पसंद करते हैं

बात करें इसके कीमत की तो इसकी शुरुआत 15.51 लाख रुपये से होती है और 16.93 लाख रुपये तक जाती है

होंडा ने ब्लैक एडिशन को टॉप-एंड वैरिएंट ZX ट्रिम पर आधारित बनाया है, जिससे यह और भी ज्यादा प्रीमियम दिखती है

बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट और 7.0-इंच का टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स शामिल है

वही सेफ्टी फीचर्स में कैमरा-बेस्ड ADAS, 6-एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी जैसे कई फीचर्स शामिल है

वही इसकी स्टाइल और डिजाइन की बात करें तो इसमें ऑल-ब्लैक थीम के साथ स्पोर्टी लुक और ब्लैक-आउट ग्रिल, अलॉय व्हील्स और बैजिंग दिया है

बात करें इसके इंजन की तो इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है इसको 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक विकल्प में खरीद सकते है