10 Mar 2026
Honda Cars India ने मार्च 2026 में अपनी कई कारों पर भारी छूट की पेशकश की है
इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट Honda City Hybrid पर मिल रहा है, जहां कुल फायदा लगभग 1.97 लाख रूपये तक पहुंच सकता है
इस कार में 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलता है जो करीब 126hp की ताकत देता है और e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है
कंपनी के अनुसार इस हाइब्रिड सेडान का माइलेज लगभग 27.1 kmpl तक बताया जाता है, जो इसे काफी किफायती बनाता है
Honda City के पेट्रोल वेरिएंट पर भी करीब 1.56 लाख तक का फायदा मिल रहा है
इस सेडान में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो लगभग 121hp की पावर देता है और इसमें मैनुअल व CVT दोनों गियरबॉक्स विकल्प मौजूद हैं
मिड-साइज SUV सेगमेंट में Honda Elevate पर भी लगभग 1.81 लाख रूपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है
यह SUV बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियों से टक्कर लेती है
मौजूदा जेनरेशन Honda Amaze पर लगभग 57,000 रूपये तक की छूट दी जा रही है