19 Mar 2026
Ferrari ने भारत में 849 Testarossa लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.37 करोड़ रूपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है
नई Testarossa, कंपनी की पॉपुलर सुपरकार Ferrari SF90 Stradale की जगह लेती है
इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, और इसकी डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है
Ferrari 849 Testarossa का सीधा मुकाबला Lamborghini Revuelto जैसी दमदार सुपरकार से होगा
"Testarossa" नाम Ferrari की रेसिंग विरासत से जुड़ा है, जो 1950s के रेड कैम कवर इंजन से इंस्पायर्ड है
इसका लुक 1970s की रेसिंग कारों और Ferrari 512 S से प्रेरित है—फुल-विड्थ LED लाइटिंग इसे और फ्यूचरिस्टिक बनाती है
इसमें पीछे दिया गया ‘ट्विन-टेल’ विंग सेटअप कार के डाउनफोर्स का लगभग 10% जनरेट करता है और हाई स्पीड पर बेहतर कंट्रोल है
यह कार 0-100 kmph सिर्फ 2.3 सेकंड में और टॉप स्पीड 330 kmph के साथ ये कार सड़क पर उड़ती है