21 Feb 2026
Skoda Auto की लेटेस्ट सेल आपके लिए बड़ा फायदा लेकर आई है अभी चुनिंदा मॉडल्स पर भारी बेनिफिट मिल रहे हैं
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने कई मॉडल्स पर कैश, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस मिलाकर 3.5 लाख रुपये से ज्यादा तक का लाभ दे रही है
पुराने स्टॉक (MY25) पर ज्यादा कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि नए मॉडल (MY26) में कम कैश लेकिन अतिरिक्त लॉयल्टी व एक्सचेंज बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं
स्लाविया MY25 वेरिएंट खरीदने पर करीब 1.5 लाख रुपये कैश छूट, 75,000 रुपये डीलर सपोर्ट, 50,000 रुपये लॉयल्टी/कॉर्पोरेट और 25,000 रूपएएक्सचेंज बोनस मिल सकता है
इस स्लाविया में 1.0 TSI और 1.5 TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प के साथ उपलब्ध हैं
कुशाक के नए मॉडल पर लगभग 1.20 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जबकि MY25 मैनुअल वेरिएंट पर करीब 2 लाख रुपये तक की बचत संभव बताई जा रही है।
ऑटोमैटिक कुशाक खरीदने वालों को लगभग 1.80 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है
कायलाक के MY25 मॉडल पर 30,000–50,000 रुपये कैश सपोर्ट, 10,000 रुपये लॉयल्टी/कॉर्पोरेट और 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
कायलाक की नई यूनिट पर कैश छूट कम है, लेकिन लॉयल्टी और एक्सचेंज ऑफर अभी भी एक्टिव हैं
कोडियाक के MY25 मॉडल खरीदने पर लगभग 3.5 लाख रुपये डीलर सपोर्ट, 1 लाख रुपये तक लॉयल्टी/कॉर्पोरेट और 50,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
इन कारों के ऑफर की पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर सम्पर्क करें