17 मार्च को लॉन्च होगी Audi की ये धाकड़ लग्जरी कार, देखें डिटेल्स

21 Feb 2026

Audi भारतीय बाजार में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस SUV Audi SQ8 को 17 मार्च को पेश करने जा रही है

यह मॉडल मौजूदा Audi Q8 और टॉप-स्पेक Audi RS Q8 के बीच रखा जाएगा

इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.9 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है

इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन मिलेगा जो लगभग 507 bhp पावर और 770 Nm टॉर्क देगा

कंपनी के इंटरनेशनल आंकड़ों के मुताबिक SUV सिर्फ 4.1 सेकेंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है

इसके फ्रंट में सिल्वर फिनिश ग्रिल, LED मैट्रिक्स हेडलैंप और सिल्वर एक्सेंट्स इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग पहचान देते हैं

इसके ग्लोबल मॉडल में 21-इंच अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि 22-इंच का ऑप्शन भी उपलब्ध है

इसके इंटीरियर ऑल-ब्लैक थीम, लेदर-अलकांटारा अपहोल्स्ट्री और ‘S’ बैजिंग के साथ आता है जो इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को दिखाता है

इसके डैशबोर्ड पर ट्विन-स्क्रीन MMI सिस्टम और 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है

फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड व मसाज सीट्स जैसे फीचर्स इसे बेहद आरामदायक बनाते हैं