BMW के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर आया दमदार ऑफर, आधी कीमत में खरीदने का मौका

21 Feb 2026

BMW Motorrad का फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 इस समय भारी छूट के साथ चर्चा में है और कुछ शहरों में इसकी ऑन-रोड कीमत सिर्फ 2.50 लाख रुपये तक आ गई है

कंपनी ने कीमतों में कोई ऑफिशियल बदलाव नहीं किया है और CE 02 की एक्स-शोरूम कीमत अब भी 4.49 लाख रुपये है, लेकिन चुनिंदा डीलर अपने स्तर पर बड़ा डिस्काउंट दे रहे हैं।

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, मुंबई की एक BMW डीलरशिप CE 02 को ₹2.50 लाख ऑन-रोड में ऑफर कर रही है

बेंगलुरु में CE 02 के हाईलाइन वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है

यह डील OEM की तरफ से नहीं है, इसलिए हर शहर में कीमत अलग-अलग हो सकती है। स्टॉक खत्म होते ही ऑफर भी खत्म हो सकता है

BMW CE 02 को कंपनी स्कूटर नहीं बल्कि eParkourer कहती है। इसका डिजाइन खासतौर पर शहर के यंग राइडर्स और मॉडर्न लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

CE 02 की फ्लैट और चौड़ी सीट, मिनिमल बॉडी और मॉडर्न लुक इसे आम इलेक्ट्रिक स्कूटर से बिल्कुल अलग बनाते हैं। दो लोग आराम से बैठ सकते हैं

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.96kWh की सिंगल बैटरी मिलती है, जो करीब 45 किमी की रेंज देती है। ड्यूल बैटरी सेटअप के साथ यह रेंज बढ़कर 108 KM तक पहुंच जाती है।

CE 02 की टॉप स्पीड 96 km/h है और 0.9kW चार्जर से स्कूटर 5.12 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, जबकि 1.5kW फास्ट चार्जर से सिर्फ 3.30 घंटे लगते हैं

डिस्काउंट के बाद BMW CE 02 की कीमत TVS X, Ather 450 Apex और Ultraviolette F77 Mach 2 जैसे स्कूटर को टक्कर देता है