19 Mar 2026
मार्च 2026 में टाटा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर भारी छूट की घोषणा की है
ऑफर में Tiago EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv EV और Harrier EV शामिल हैं
सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV के MY26 XT वैरिएंट पर करीब 90,000 रूपये तक फायदा मिल रहा है
आप MY24 या MY25 का स्टॉक चुनते हैं तो Tiago EV के XT वैरिएंट पर लगभग 1.80 लाख रूपये और XZ+ पर करीब 2.10 लाख रूपये तक की बचत हो सकती है
Punch EV के Smart वैरिएंट पर लगभग 90,000 तक का फायदा और दूसरे वैरिएंट पर करीब 1.20 लाख रूपये तक की डील मिल रही है
Punch EV के लॉन्ग रेंज वर्जन पर कुल फायदा करीब 1.40 लाख रूपये तक पहुंच सकता है
MY24 और MY25 वाले Tata Nexon EV मॉडल्स पर करीब 1.20 लाख रूपये तक का फायदा मिल रहा है
बड़ी इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV के सभी वैरिएंट पर करीब 1.50 लाख रूपये तक का फायदा मिल रहा है
नई Tata Curvv EV के Creative 45 (MY26) वैरिएंट पर करीब 2.80 लाख रूपये तक फायदा मिल सकता है
MY24 और MY25 Curvv EV वैरिएंट पर लगभग 3.30 लाख से 3.80 लाख रूपये तक की कुल बचत बताई जा रही है