भीषण गर्मी के बीच मजे से कैसे करें दिल्ली का दीदार, आगे जानिये...
गर्मी की छुट्टियों में लोग घुमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन भीषण गर्मी के चलते लोग प्लान ही कैंसिल कर देते हैं।
खासकर दिल्ली आने वाले लोग यहां आने से पहले कई बार सोचते हैं क्योंकि यहां गर्मी हो सर्दी, ज्यादा पड़ती है।
दिल्ली में पिछले कई दिनों से पारा 47 डिग्री के आसपास चल रहा है, ऐसे में दिल्लीवाले भी मजबूरी में ही घर से निकलते हैं।
अगर आप दिल्ली घुमने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं, तो घबराएं नहीं, आप इस मौसम में भी मजे से दिल्ली का दीदार कर सकते हैं।
दरअसल, दिल्ली में HOHO AC Bus सर्विस उपलब्ध है, जो कि आपको कई फेमस लोकेशन की सैर कराती है।
इस बस से लाल किला, राजघाट, जामा मस्जिद, बिड़ला मंदिर, वेस्ट टू वंडर पार्क, जंतर मंतर, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण कर सकते हैं।
इसके अलावा कनॉट प्लेस सर्कल, अक्षरधाम मंदिर, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक , इंडिया गेट, इंदिरा गांधी संग्रहालय, कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा देख सकते हैं।
इस बस को दिल्ली दर्शन बस के नाम से भी जाना जाता है। यह सेवा सुबह 7:30 से शाम 5:30 तक उपलब्ध रहती है।
दिल्ली टूरिज्म की अधिकारिक वेबसाइट से यह सर्विस बुक कर सकते हैं। आप होहो बस की वेबसाइट पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।
बस का टिकट मात्र 600 रुपये में उपलब्ध है। इसके बाद आप AC बस में आराम से पूरी दिल्ली घूम सकते हैं।