दिल्ली में 5 सबसे ताजी मछली बाजार कौन-कौन हैं, जानें यहां
दिल्ली के चितरंजन पार्क मछली बाजार के लिए बहुत फेमस है। यह बाजार कालकाजी के पास स्थित है। यहां कई प्रकार की मछलियां मिल बेची जाती हैं।
दिल्ली की दूसरी बड़ी मछली मार्केट आईएनए मार्केट है। यहां पर हर समय ताजी और मौसमी मछलियां मिलती रहती हैं। इस मार्केट में मछली के अचार काफी लोकप्रिय हैं।
गोल मार्केट- दिल्ली की बड़ी मछली मार्केट में से एक है। गोल मार्केट दिल्ली के सबसे पुराने औपनिवेशिक बाजारों में से एक है। यहां पर समुद्री मछलियां भी मिल जाती हैं।
गाजीपुर मछली बाजार पूरे दिल्ली में थोक मछली के लिए मशहूर है। इस बाजार में समुद्री मछलियां बड़ी ही आसानी से मिल जाती हैं।
अभिनव फ्रंटियर फिश सेंटर- यह दुकान सरोजिनी नगर में स्थित है। जहां पर ताजी और जमी हुई मछली बेचने वाली एक मशहूर है। यहां पर मछलियां बड़े लेवल पर सप्लाई की जाती है।