आईपीएल 2024 का रोमांच खत्म हो चुका है। कोलकाता ने 17वें सीजन को अपने नाम किया। हैदराबाद की टीम उपविजेता रही। अब हमेशा की तरह आईपीएल का विश्लेषण जारी है। इसी कड़ी में हम आपको बता रहे हैं इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में। जानिए कुल रन के साथ छक्के और चौके।
1. Virat Kohli: कोहली ने इस सीजन 62 चौके और 38 छक्कों के बदौलत सबसे ज्यादा 741 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
2. Ruturaj Gaikwad: चेन्नई के कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजर कुल 583 रन बनाए, जिसमें 58 छक्के और 18 चौके शामिल है।
3. Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी रियान पराग ने इस गजब की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 40 चौके और 33 छक्कों के साथ कुल 573 रन बनाए।
4. Travis Head: हेड ने कुल 567 रन बनाए हैं, जिसमें 64 चौके और 32 छक्के शामिल है।
5. Sanju Samson: राजस्थान के कप्तान ने इस सीजन कमला की बल्लेबाजी करते हुए कुल 531 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 48 चौके और 24 छक्के ठोके।
6. Sai Sudharsan: इन्होंने आईपीएल 2024 में 48 चौके और 16 छक्कों के बदौलत कुल 527 रन बनाए।
7. KL Rahul: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी ने इस सीजन कुल 520 रन बनाए, जिसमें 45 चौके और 19 छक्के शामिल है।
8. Nicholas Pooran: लखनऊ के बल्लेबाज ने कुल 499 रन ठोके, जिसमें 35 चौके और 36 छक्के शामिल है।
9. Sunil Narine: आईपीएल 2024 फाइनल विजेता KKR टीम के ऑलराउंडर ने इस सीजन कुल 488 रन बनाए, जिसमें 50 चौके और 33 छक्के शामिल है।
10. Abhishek Sharma: हैदराबाद के खिलाड़ी ने 36 चौके और 42 छक्कों के बदौलत इस सीजन कुल 484 रन बनाए। उन्हें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी का खिताब भी मिला।