पर्पल ड्रेस में Sonakshi Sinha ने बिखेरीं दिलकश अदाएं
बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानि सोनाक्षी सिन्हा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।
इन दिनों वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी' के लिए सुर्खियों में हैं। इस शो में उनके साथ मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
सोनाक्षी इस पर्पल कलर के आउटफिट में काफी बोल्ड और ब्यूटिफुल लग रही हैं। पोल्का डॉट्स वाली इस लूज़ ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक काफी यूनिक लग रहा है।
इसके साथ उन्होंने अपने लुक से मैच करती हुई हैवी ऑक्सिडाइज़ मेटल ज्वेलेरी पहनी है।
न्यूड मेकअप लुक के साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है। ये पूरा लुक सोनाक्षी की खूबसूरती और भी बढ़ा रहा है।
लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस एक से एक अदाएं दिखा रही हैं। तो वहीं फैंस भी उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।