सामने आईं बॉलीवुड हसिनाओं की अतरंगी लिपस्टिक शेड्स की PHOTOS
लिपस्टिक हमारे फैशन का अहम हिस्सा होता है। ऐसे में अगर हम गलत लिपस्टिक शेड्स का इस्तेमाल कर लेते है तो ये हमारे लुक को बिगाड़ सकती है।
लेकिन आज हम कुछ ऐसे बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा है जो बड़े-बड़े इवेंट्स में अजीबो-गरीब लिपस्टिक शेड्स ट्राई कर चुकी हैं। तो आइए जानते है उनके बारे में....
बी-टाउन की फेम एक्ट्रेस और अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्र्रेस सारा अली खान की एक तस्वीर सामने आई हैं जिसमें वो ब्लू लिपस्टिक लगाई दिख रही हैं और उनका ये लुक एकदम हटके है।
इसी बीच बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी एक इवेंट में पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई नजर आई थीं। वैसे तो पर्पल लिपस्टिक देखने में आपको थोड़ी अलग लग सकती हैं, लेकिन ऐश्वर्या की इस रंग की लिपस्टिक से आपकी नजरें नहीं हटेंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थीं। जिसमें उन्होंने ग्रे रंग की लिपस्टिक लगाई थी। ये शेड्स थोड़ा हटके था। लेकिन उनके मेकअप के साथ खूब जंच रहा था।
इसके साथ ही बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण भी एक इवेंट के लिए डार्क ब्राउन करल की लिपस्टिक लगाई थीं। इस लुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी अपने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के लिए सी ग्रीन रंग की लिपस्टिक लगाई थीं। इस लिपस्टिक से एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में भी आ गई थीं।