ईद पर कैरी करें बॉलीवुड एक्टर इंस्पार्यड स्टाइलिश कुर्ते

12 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है और 1 महीने बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में जैसे लड़कियां अपने ड्रेस को लेकर कंफ्यूज होती है वैसे ही लड़के भी अपने आउटफिट को लेकर काफी कंफ्यूजन होते हैं।
हलांकि, महिलाओं के लिए वैसे ईद के आउटफिट को लेकर ज्यादा ऑप्शन होते हैं। लेकिन लड़कों के पास कम ऑप्शन होते हैं और लड़के फैशन के मामले में भी थोड़े कमजोर भी होते हैं।
इसलिए उन्हें समझ नहीं आता है कि वो ईद में खुद को कैसे स्टाइलिश दिखाए। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड एक्टर से इंस्पार्यड कुछ स्टाइलिश कुर्ते दिखाने जा रहे है जो आप ईद पर पहन सकते है। तो आइए देखते है...
आपने विक्की कौशल को कई मौकों पर ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा होगा हैं। ऐसे में आप इस ईद पर विक्की कौशल जैसा ब्लैक कलर का शर्ट स्टाइल कुर्ता के साथ पजामा कैरी कर सकते हैं।
इसके साथ ही अगर सादगी के साथ रॉयल अंदाज अपनाना चाहते हैं, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये प्लेन व्हाइट कुर्ता-पायजामा भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
ईद पर ज्यातर लोग ब्लैक या व्हाइट आउटफिट पसंद करते हैं ऐसे में आप शाहिद कपूर का ये ब्लैक कलर का कुर्ता और पायजामा ट्राई कर सकते हैं।
ईद के मौके पर आप कार्तिक आर्यन का ये शानदार कुर्ता पायजामा भी वियर कर सकते हैं। जो आपको एक क्लासिक लुक देगा।
इसके अलावा यदि आप ईद पर कुछ नया एक्सपेरिमेंट या एकदम रॉयल अंदाज में दिखना चाहते हैं तो आप रणवीर सिंह का ये वेलवेट सूट भी कैरी कर सकते हैं।
More Stories