Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लालू यादव की बीमारी का हाल पूछने के लिए टूटे राजनीतिक बंधन, पीएम समेत दिग्गज नेता तक कर रहे हैं जल्द स्वास्थ्य होने की कामना

बिहार6 July 2022 11:31 AM GMT
देश की राजनीति में लालू प्रसाद यादव का बड़ा कद है। दिल्ली से लेकर बिहार तक उनकी लोकप्रियता है। यहीं वजह है कि उनके बीमार पड़ते ही प्रधानमंत्री से लेकर देश के तमाम दिग्गज नेता उनका हालचाल पूछ रहे है। साथ ही जल्द स्वास्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बिना पैंट के दूल्हे की पगड़ी पहनकर निकला शख्स, छोड़कर गई दुल्हन को लाने के लिए किया ये काम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

वीडियो6 July 2022 10:17 AM GMT
सोशल मीडिया में अक्सर वीडियोज वायरल होते रहते है। ये आपके मनोरंजन भी खूब करते है। एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक युवक दूल्हा बनकर सड़क पर घूम रहा है। खास बात यह है कि वह दूल्हा की पूरी वेशभूषा में खूद को उसने तैयार तो कर लिया, लेकिन पैंट नहीं पहनी है। यह मार्केट में लोगों से अपनी दुल्हन को बुलाने की अपील कर रहा है।

रिटायर्ड टीचर के बेटों को बीच सड़क पर खड़ा कर बदमाशों ने मार दी गोली, मौके पर हुई मौत

बिहार6 July 2022 9:17 AM GMT
बिहार के मोतिहारी में बदमाशों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने बुधवार सुबह दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। दोनों भाई एक निजी फाईनेंस कंपनी में जॉब करते है। घटना के वक्त दोनों भाई दफ्तर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई थी।

IND vs ENG 5th Test: रूट-बेयरस्टो ने इंडिया टीम के गेंदबाजों को चटाई धूल, 7 विकेट से हराकर भारत का तोड़ा 15 साल पुराना सपना

खेल5 July 2022 1:00 PM GMT
IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन में खेले गए पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को भारत को 7 विकेट से हरा दिया है। ओपनर बल्लेबाजों ने ही इंग्लैंड की नींव रख दी। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई में खेल रही मेजबान टीम टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही।

नकाबपोश तीन बेटों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर पिता की कर दी हत्या, मृतक की दूसरी पत्नी ने दर्ज कराई FIR

बिहार5 July 2022 12:13 PM GMT
बिहार के ​नवादा में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद को लेकर तीन बेटों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगा है। बाइक सवार तीन युवकों ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की दूसरी पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

रानू मंडल का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, यूजर बोले-अच्छा यह भी है टैलेंट

वीडियो5 July 2022 10:33 AM GMT
लता मंगेश्कर का 'एक प्यार का नगमा है' गाने को रेलवे स्टेशन पर गाकर रानू मंडल सुर्खियों में आई थी। रानू का यह वीडियो साल 2019 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद रानू मंडल रातोंरात चर्चाओं में आ गई। बॉलीवुड म्युजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमियां को भी उनकी आवाज बहुत पसंद आई।

Viral Video: पुलिसकर्मी से बात करते-करते युवक ने खोया आपा और करने लगा मारपीट, घरेलू हिंसा के मामले में बुलाया गया था थाने

उत्तर प्रदेश5 July 2022 9:43 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के महिला थाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मियों से एक शख्स मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। पत्नी से झगड़े के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस में हुई छीनाझपटी, जानें किसने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस मंगलवार को जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची। उससे पहले ही नाटकीय ढग से नोएडा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बता दें कि, रोहित के खिलाफ नोएडा के सेक्टर—20 थाने में एक केस दर्ज किया गया है। रोहित पर राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज प्रसारित करने का आरोप है।

बंदरों की वजह बीच जंगल में 2 घंटे खड़ी रही अवध एक्सप्रेस, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

बिहार5 July 2022 6:49 AM GMT
बिहार के चंपारण जिले में बंदरों का आंतक है। यहां तक की अब बंदरों की वजह से ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है। जंगल के बीचोबीच मुंबई से बरौनी जा रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही। बंदरों के उछल—कूद की वजह से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटने की वजह से ट्रेनें नहीं चल सकी। ट्रेनों के पहिया थमते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

IMD Alert: राजस्थान, यूपी, हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी पांच दिनों तक भारी बारिश, DELHI-NCR के लिए भी जारी किया यह अलर्ट

देश5 July 2022 6:07 AM GMT
बारिश के लिए तरस रहे लोगों के लिए अब आफत साबित हो रही है। मुंबई में तेज बारिश के साथ कई इलाके पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई में पूरे दिन बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और पांच फीट तक की लहरें उठेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

ओमान की राजधानी मस्कट में बिहार की गर्भवती महिला को बनाया बंधक, अच्छी सैलरी का दिया गया था झांसा, दिल्ली में केस दर्ज

ओमान की राजधानी मस्कट में एक महिला को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। महिला बिहार के जमुई की रहने वाली है। अच्छी सैलरी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया गया और फिर उसे अहमदाबाद से ओमान भेज दिया गया। दिल्ली की पहाड़गंज थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती है और उसका पासपोर्ट भी छीन लिया गया है।

फाइव स्टार होटल में युवती से गैंगरेप, एकतरफा प्यार में साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

राजस्‍थान4 July 2022 12:06 PM GMT
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित एक फाइव स्टार होटल की महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर होटल के ही तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले को लेकर बोल नहीं रही है।