Home > Vinod Tripathi
डाटा एन्ट्री की जॉब दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले 4 आरोपी सूरत से गिरफ्तार
मध्य प्रदेश1 March 2022 2:49 PM GMT
- आवेदिका के द्वारा क्यूकर डॉट कॉम पर किया गया था आॅनलाईन रजिस्टेशन। उसके बाद अज्ञात नंबर के द्वारा कम्पनी में डाटा एन्ट्री की जॉब का आया आॅफर।
10 हजार की रिश्वत ली नेशनल हेल्थ मिशन के दो कर्मचारियों ने, लोकायुक्त ने किया ट्रैप
मध्य प्रदेश28 Feb 2022 5:08 PM GMT
इन दोनों ने निलंबित लैब टेक्नीशियन हारून रसीद को बहाल कराने के लिए 10 हजार की रिश्वत ली। बहाली एनएचएम के अधिकारियों से कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की। तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक चली कार्रवाई।
चंबल की बेटी यूक्रेन में, नहीं हारी है हिम्मत
मध्य प्रदेश26 Feb 2022 5:13 PM GMT
200 बचे फंसे हैं कीव में इंडियन ऐंबेसी के पास के स्कूल में, वीडियो कॉल पर कहा कि हमें भगा रहे हैं यहां से। कीव से बच्चों को ट्रेनों में जाने के लिए कहा है। वहां से ट्रेनें बेस्टर्न सिटीज की ओर जाती हैं। मुरैना के डा. पदमेश उपाध्याय की बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी यूक्रेन में। मुरैना की गांधी कॉलोनी की एक बेटी व दो बेटे तीन दिन से कीव में ही हैं। योगमाया ने यह भी बताया कि इस स्कूल से जो 200 के करीब बच्चे जा चुके हैं, वे भी यूक्रेन के बॉर्डर पर फंसे हैं, आगे नहीं जा पाए हैं।
हरियाणा के बदमाशों की गैंग ने देश भर में काटे सैकड़ों एटीएम
मध्य प्रदेश24 Feb 2022 3:25 PM GMT
- पलवल हरियाणा के अंदरौला गांव में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया, फायरिंग भी की। बिना गार्ड वाले एटीएम इस गिरोह के निशाने पर होते थे। क्योंकि वहां एटीएम काटना आसान होता है।
पिता प्रधान आरक्षक थे, ड्यूटी पर हुई थी मौत, 5 साल के बेटे को पुलिस ने बना दिया सिपाही
मध्य प्रदेश24 Feb 2022 2:13 PM GMT
बालक के पिता पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक थे, जिनकी मौत वर्ष 2017 में हार्ट अटैक से हो गई थी। तब पुलिस विभाग ने उनकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने कह दिया कि बेटा बड़ा हो जाए तो इसे नौकरी दे देना। 5 वर्षीय गजेन्द्र सिंह बना पुलिस आरक्षक। कटनी एसएसपी सुनील कुमार जैन ने दिया ज्वाइनिंग लैटर। अभी वह 18 साल की उम्र होने तक पढ़ाई करेगा। उसके बाद नौकरी ज्वाइन करेगा। 18 साल का होने के बाद दूसरी अहर्ताएं पूरी करने पर पुलिस विभाग के नियम के मुताबिक उसे पूर्ण रूप से आरक्षक की नियुक्ति दी जाएगी।
महिला सुरक्षा व महिला अपराधों की रोकथाम के लिए ऊर्जा डेस्क संचालकों व प्रभारियों के कार्य की समीक्षा
मध्य प्रदेश23 Feb 2022 3:43 PM GMT
- अच्छा काम करने वालों को पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित। समस्त ऊर्जा डेस्क संचालकों के डेस्क में पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा की गई। साथ ही ऊर्जा डेस्क में आने वाली पीडि़ताओं की शिकायत व समस्या गम्भीरतापूर्वक सुनकर त्वरित उचित कार्रवाई व पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने व 33 लाख लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 32 लाख 98 हजार बरामद
मध्य प्रदेश23 Feb 2022 2:58 PM GMT
- जबलपुर एडीजी उमेश जोगा की कमान में चली कार्रवाई का नतीजा रहा कि 11 फरवरी की लूट 22 फरवरी को ट्रैस हो गई। एक गार्ड की हत्या के साथ ही बदमाशों ने दो कैशियरों को गोली मारकर घायल कर दिया था। मात्र 2 हजार रुपए खर्च कर पाए बदमाश। दोनों आरोपी भाई मनोज पाल व सुनील पाल जो कि बचपन से जबलपुर में आर्मी स्कूल में पढे़ लिखे हैं और जबलपुर की भौगोलिक स्थित से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
आलोक बने श्योपुर जिले के नए एसपी
मध्य प्रदेश23 Feb 2022 1:41 PM GMT
अब श्योपुर के नए एसपी आलोक कुमार सिंह होंगे। बुधवार को गृह विभाग मंत्रालय से जारी आदेश में 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर के सेनानी सिंह को जिला श्योपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
सेंट्रल जेल में अंदर-बाहर कड़ी सुरक्षा को लेकर समिति का गठन, 4-16 का एसएएफ गार्ड तैनात
मध्य प्रदेश21 Feb 2022 4:18 PM GMT
- जेल के अंदर जेल विभाग व बाहर पुलिस कमिश्नरेट रखेगी सुरक्षा व्यवस्था। जेल के ताले, फोन, वॉकी-टॉकी आदि भी बदले गए। साथ ही जेल से हॉटलाइन गांधीनगर थाने से जोड़ी गई।
सेंट्रल जेल की हाई सिक्युरिटी विंग में बंद है सिमी आतंकी नागौरी, उसके साथी अंडा सेल में
मध्य प्रदेश19 Feb 2022 4:33 PM GMT
सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पीडी श्रीवास्तव ने हरिभूमि से चर्चा में पुष्ट किया कि भोपाल सेंट्रल जेल प्रबंधन ने पुलिस ऑफिसर्स के साथ बैठक करके जेल क्षेत्र की सुरक्षा और कड़ी की है। फांसी की सजा पाए 6 आतंकी जिस जेल में एक ही जगह रखे गए हों, वहां की चिंता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी है। साबरमती जेल से फरार होने की बड़ी साजिश रच चुके हैं नागौरी व उसके आतंकी साथी।
यातायात पुलिस ने मित्तल कॉलेज के एनसीसी छात्रों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
मध्य प्रदेश19 Feb 2022 4:08 PM GMT
बेस्ट प्राइस चौराहे पर यातायात का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए यातायात पुलिस के साथ ट्रैफिक रेग्यूलेट करवाया गया। साथ ही एनसीसी की नेवल विंग के कैडेट्स द्वारा आम वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करवाया गया।
गांजा सप्लाई करने वाला 5000 का इनामी डीलर गिरफ्तार
मध्य प्रदेश19 Feb 2022 3:46 PM GMT
इनामी डीलर गिरफ्तार करने पुलिस ने 50 हजार रुपए का गांजा खरीदने डीलिंग के बहाने वाहन सहित पकड़ा । गांजा तस्कर फरार होकर खेत में फरारी काट रहा था। यह तस्कर ओडिशा से गांजा मंगवाता था। इस तस्कर के साथियों को पूर्व में क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।