Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Viral Video: फोन पर बात करती-करती गटर में जा गिरी महिला, हैरान कर देने वाला है वीडियो

बिहार(Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में फोन पर बात करती हुई एक महिला खुले पड़े मेनहोल में गिर गई। सड़क के बीचो—बीच बने मेनहोल का ढक्कन का खुला हुआ था। हालांकि, उस समय सड़क पर भीड़ थी। मौके पर मौजूद लोगों ने चंद मिनटों में महिला को मेनहोल से निकाल लिया।

Viral Video: फोन पर बात करती-करती गटर में जा गिरी महिला, हैरान कर देने वाला है वीडियो
X

बिहार(Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में फोन पर बात करती हुई एक महिला खुले पड़े मेनहोल में गिर गई। सड़क के बीचो-बीच बने मेनहोल का ढक्कन का खुला हुआ था। हालांकि, उस समय सड़क पर भीड़ थी। मौके पर मौजूद लोगों ने चंद मिनटों में महिला को मेनहोल से निकाल लिया। महिला के मेनहोल का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो को लेकर आरजेडी ने भी बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं।


बता दें कि, एक महिला मार्केट से कुछ सामान लेकर घर वापस लौट रही थी। जब वह ओवरब्रिज के पास शहर के वार्ड नंबर 56 पहुंची। उस समय सड़क पर बने मेनहोल का ढक्कन का खुल हुआ था। साथ ही महिला के आगे एक आॅटो जा रहा था। महिला आॅटो के पीछे-पीछे चल रही थी। महिला के एक हाथ में सामान था और दूसरे हाथ में फोन लेकर किसी से बात कर रही थी। आॅटो निकलने के बाद महिला पहले तो कुछ देखती है। वायरल वीडियो के मुताबिक, पहले महिला रोड के किनारे की तरफ जाती हुई दिखाई देती है, लेकिन एक बार फिर से सड़क के बीचो-बीच आ जाती है। तभी अचानक से वह मेनहोल में जा गिरती है। मौके पर मौजूद लोग महिला को मेनहोल में गिरने से बचाने के लिए दौड़ पड़ते है। हालांकि, महिला को सकुशल निकाल लिया जाता है।

महिला की जान बच गई लेकिन इस घटनाक्रम के बाद सरकार पर भी सवाल खड़े हुए है। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी (RJD) ने शहर में खुले पड़े मेनहोल को लेकर सरकार व स्थानीय प्रशासन को निशाना साधा है। उधर, तेजी के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

और पढ़ें
Next Story