Video: शादी को स्पेशल बनाने के लिए लगाई खुद को आग, इसके बाद दूल्हा- दुल्हन के साथ जो हुआ वो हैरान कर देगा
पेशेवर स्टंट (Professional stunt) डबल्स गेबे जेसोप (Gabe Jessop) और एंबीर बम्बिर (Ambyr Bamby) ने अपनी शादी को सबसे बेहतरीन और सबसे हटके बनाने के लिए शानदार तरीका या यूं कहें कि सबसे हॉट तरीके से किया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो (Weird Video) देखने को मिलते हैं। कुछ तो ऐसे भी होते हैं, जो वाकई दिल दहलाने वाले खतरनाक वीडियो (Dangerous Video) भी होते हैं। लोगों को ये खतरनाक वीडियो भी काफी पसंद आते हैं, इस तरह के वीडियो को कई व्यूज और लाइक्स मिलते हैं।
पेशेवर स्टंट (Professional stunt) डबल्स गेबे जेसोप (Gabe Jessop) और एंबीर बम्बिर (Ambyr Bamby) ने अपनी शादी को सबसे बेहतरीन और सबसे हटके बनाने के लिए शानदार तरीका या यूं कहें कि सबसे हॉट तरीके से किया। उन्होंने शादी के लिए मंच पर जाते हुए अपने आप पर आग लगवाई। उनके स्टंट का वीडियो मूल रूप से उनके डीजे और वेडिंग फोटोग्राफर रस पॉवेल द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद टिकटॉक पर वायरल हो गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि, दुल्हन अंबीर ने फूलों का एक जलता हुआ गुलदस्ता पकड़ रखा है, वहीं इसके बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन की पीठ पर आग लगाई जाती है और दोनों तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे से लोगों का शोर सुनाई दे रहा है वो इस स्टंट के लिए दूल्हा-दुल्हन को चियर करते नजर आ रहे हैं।
नवविवाहित जोड़े पूरे स्टंट के दौरान शांत रहे और आखिर में दोनों जमीन पर घुटने के बल बैठे। इसके बाद साथ में खड़े कुछ लोगों ने उनपर लगी आग को बुझाया। ये नजारा वाकई दिल दहलाने वाला था, साथ ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई बार देखा जा रहा है। बता दें कि गेबे और एंबीर दोनों एक-दूसरे से हॉलीवुड फिल्मों के सेट पर मिले थे।
वहीं अबतक इस वीडियो को हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। कई लोग इस वीडियो को रोमांचक बता रहे हैं जबकि कुछ लोग इसे खतरनाक भी बता रहे हैं।