Raju Srivastava : ये हैं राजू श्रीवास्तव के वो वीडियो जिन्हें देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। अब सोशल मीडिया पर उनके कुछ पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले और उन्हें हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) का आज निधन हो गया है। पिछले 40 दिनों से राजू श्रीवास्तव का इलाज दिल्ली (Delhi) के AIIMS में चल रहा था। उन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसने लोगों को हंसना सिखाया वही एक दिन इस तरह लोगों को रोता छोड़ जाएगा किसे पता था। लोगों ने अपने चहेते स्टार के निधन की खबर सुनने के बाद गहरा दुख जाहिर किया है। अब सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके पुराने वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहे हैं। जिसमें उन्होंने लाखों करोड़ों लोगों को खूब हंसाया था। राजू श्रीवास्तव अपने कॉमेडियन अंदाज के लिए जाने जाते थे और उनके इसी अंदाज को बयां करती है उनकी ये वीडियो।
We will miss you @iRajuSrivastava!
— nitin singh (@SinghNitn) September 21, 2022
You made the nation 🇮🇳 believe that stand up comedy can also be a profession.
May you now make heaven a happier place. #राजू_श्रीवास्तव #RajuSrivastav Ohm Shanti! pic.twitter.com/404O70mncJ
राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने उनके गुजर जाने की पुष्टि की। राजू श्रीवास्तव की अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। तभी से वह वेंटिलेटर पर थे और होश में नहीं आए।
Om Shanti 🙏🏻 You will be in our hearts forever. Thank you for entertaining us. #RajuSrivastav#RIP Legend Of Stand-up Comedy! pic.twitter.com/DAmPtTHWBq
— राक्षस👺 (@sarcastic_sux) September 21, 2022
साल 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में आकर स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद खासी लोकप्रियता हासिल हुई थी।
Clean comedy is not for everyone
— Daren (@darenface) September 21, 2022
Rip Legend Raju Srivastav 🙏🧡 pic.twitter.com/V9T4jKGTze
उन्होंने बाजीगर, मैंने प्यार किया, बॉम्बे टू गोवा (रीमेक) और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। वह 'बिग बॉस' सीजन 3 में भी नजर आए थे।
Famous for clean and healthy comedy
— SarcasamHit (@SarcasamHit) September 21, 2022
Raju Srivastava RIP
💔💔#राजू_श्रीवास्तव #गजोधर #OmShanti #rajusrivastava #RIP pic.twitter.com/X0RyuCpAbX