Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Video Viral: महिलाओं से जुड़ा ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल, नहीं देखा तो होगा बड़ा नुकसान

आयरन की कमी के कारण अधिकतर महिलाओं को एनीमिया (Anemia) जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उन्हें प्रेग्नेंसी में भी कई दिक्कतें होती हैं।

Video Viral: महिलाओं से जुड़ा ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल, नहीं देखा तो होगा बड़ा नुकसान
X

मां बनना हर महिला का ख्वाब होता है, लेकिन ये सपना भी सभी महिलाओं का पूरा नहीं होता। सही खानपान ना होना, खून की कमी और भी कई दिक्कतों के कारण कुछ महिलाएं मां बनने में उन्हें दिक्कत आती है। जब भी कभी कोई महिला मां बनने वाली होती है तो उसके खानपान का विशेष ख्याल रखा जाता है। क्योंकि इस स्थिति में कई महिलाओं को आयरन (Iron Deficiency in Women) की कमी से जूझना पड़ता है। पुरुष की तुलना में महिलाओं में आयरन की ज्यादा कमी देखी जाती है।

विज्ञापन में दिखाया गया आयरन का महत्व

आयरन की कमी के कारण अधिकतर महिलाओं को एनीमिया (Anemia) जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उन्हें प्रेग्नेंसी में भी कई दिक्कतें होती हैं। वहीं भारतीय प्रेग्नेंट महिलाओं में आयरन की कमी की जागरुकता को लेकर प्रोजेक्ट स्त्रीधन ने एक बेहतरीन विज्ञापन बनाया है। इसके द्वार महिलाओं को आयरन का महत्व बताया गया है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन के वीडियो को एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया है। वहीं इस विज्ञापन में गोद भराई के समय प्रेग्नेंट महिला को सोने-चांदी के बजाय आयरन की कमी को पूरा करने वाले पोषक तत्वों को तोहफे के रूप में दिया जाता है। इस बेहतरीन विज्ञापन में महिलाओं में आयरन की कमी पर जोर दिया गया है। साथ ही इस वीडियो में प्रेग्नेट महिला को सोने चांदी के आभूषणों की जगह मक्के, अनार, चेरी और रेड बेरीज के आभूषण पहनाए जाते हैं। इसके बाद प्रेग्नेंट महिला इन फलों को खाते हुए भी दिखती है।

बच्चे और महिलाएं एनीमिया से ज्यादा पीड़ित

बता दें कि, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कई राज्यों और प्रदेशों में बच्चों और महिलाओं में एनीमिया के मामले काफी बढ़े हैं। साल 2019 में एक सर्वे के अनुसार, 68.4 फीसदी बच्चे और 66.4 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित थे।

वहीं अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है और उसे थकान महसूस करना, सिर दर्द होना, स्किन पीली पड़ जाना, सांस लेने में तकलीफ, किसी भी चीज की क्रेविंग या बर्फ खाने का मन, ब्लड प्रेशर कम होना और ध्यान लगाने में परेशानी होना। इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो समझ लीजिए वो एनीमिया से ग्रसित हैं।

और पढ़ें
Next Story