Video Viral: नई बहू ने ससुराल में किया झन्नाटेदार डांस, आंखें फाड़ के देखने लगे सभी लोग
इस दुल्हन का डांस देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इसका डांस सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, लोग इस आम दुल्हन नहीं बल्कि स्टंट वाली दुल्हन कह रहे हैं।

सोशल मीडिया (Dance Video) पर डांस (Dance) से जुड़े कई वीडियो अक्सर वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। वहीं दुल्हन के डांस वीडियो भी लोगों की पहली पसंद होती हैं, इसलिए इनके वायरल होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। कभी-कभी दुल्हनें अपनी शादी के दौरान शानदार डांस के माध्यम से अपनी एंट्री करती है। जो लोगों को काफी पसंद आती है। डांस से जुड़ी एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जो लोगों के चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस दुल्हन का डांस देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इसका डांस सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, लोग इस आम दुल्हन नहीं बल्कि स्टंट वाली दुल्हन कह रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो में रिसेप्शन का माहौल देखने को मिल रहा है, ऐसे में सब लोग दुल्हन से कहते हैं कि डांस करके दिखाए। लेकिन वहां मौजूद किसी को भी अंदाजा नहीं था कि दुल्हन का डांस देखकर उन्हें सदमा लग जाएगा। नई नवेली दुल्हन ने इतना झन्नाटेदार डांस किया कि लड़के वाले देखते रह गए। इस दुल्हन का डांस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
अपने डांस से नई नवेली दुल्हन ने ऐसे-ऐसे करतब किए जिसे देखकर लगेगा ही नहीं कि घूंघट में दुल्हन है। इस तरह के शानदार स्टंट देखकर लगेगा कि कोई दुल्हन नहीं बल्कि लड़का साड़ी पहनकर इन स्टंट को कर रहा है। वो साड़ी पहनकर सूर्य नमस्कार भी करती है।
ये वीडियो यू-ट्यूब पर SK Video HD चैनल ने शेयर किया है। अभी तक इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 35K लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए बहू की तारीफ कर रहे हैं।