Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Video Viral: ब्राजील में हुई तबाही का खौफनाक मंजर, चंद घंटों में ही कई लोगों की मौत

ब्राजील के रियो डी जनेरियो के पेट्रोपिलिस शहर में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ रही है। 1932 के बाद यहां इतनी ज्यादा बारिश हुई थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रियो डी जनेरियो से लगभग 68 किमी उत्तर की पहाड़ियों में मंगलवार को भारी बारिश हुई थी।

Video Viral: ब्राजील में हुई तबाही का खौफनाक मंजर, चंद घंटों में ही कई लोगों की मौत
X

जहां पूरी दुनिया कोरोना महामारी (Coronavirus) से जूझ रही है तो वहीं दूसरी तरफ ब्राजील (Brazil) में हाहाकार मचा हुआ है। ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्राकृतिक आफदाओं (natural calamities) के कारण यहां लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ब्राजील के रियो डी जनेरियो के पेट्रोपिलिस शहर में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ रही है। 1932 के बाद यहां इतनी ज्यादा बारिश हुई थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रियो डी जनेरियो से लगभग 68 किमी उत्तर की पहाड़ियों में मंगलवार को भारी बारिश हुई थी। वहीं इस दौरान कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

हालात इतने बिगड़ गए कि आम जिंदगी अस्त- व्यस्त हो गई है। सड़कें कहीं नजर नहीं आ रही है चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। गाड़ियां पूरी तरह से पानी में डूबी हुईं दिखाई दे रही हैं। आगे भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं fishvideobrasill ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्राजील में आई तबाही का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तबाही का पूरा मंजर कैद है। चारों तरफ सिर्फ पानी ही नजर आ रहा है।

और पढ़ें
Next Story