Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Girl Dance Video: लड़की ने किया गजब डांस, मूव्स पर फिदा हुए लोग

Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की गजब का डांस करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को हर कोई देखना पसंद कर रहा है।

The girl did amazing dance
X

लड़की ने किया गजब डांस।

Girl Dance Video: हाल ही में कुछ समय पहले एक कॉलेज की लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लड़की लाल साड़ी में ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर अपने गजब मूव्स से इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रही थी। अब एक बार फिर से इंटरनेट पर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में भी एक लड़की साड़ी में ‘शरारा-शरारा’ गाने पर अपने कातिलाना डांस (dance video) मूव्स से कहर ढा रही है। इस लड़की ने इतनी कमाल की परफॉर्मेंस करके दिखाई है कि लोग इस क्लिप को बार-बार देख रहे हैं। कुछ लोग तो इससे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

वायरल हो रहा यह वीडियो (viral video) कॉलेज के किसी फंक्शन के दौरान शूट हुआ मालूम हो रहा है। इसमें लड़की आशा भोसले के ‘शरारा-शरारा’ गाने पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। डांस के दौरान लड़की की अदाएं देखने लायक हैं। सिर्फ डांस ही नहीं वो साड़ी में भी कमाल की लग रही है। डांस करते हुए इस लड़की ने एक-एक स्टेप को बखूबी निभाया है। इस वीडियो को देखने के बाद आलम तो यह है कि नेटिजन्स मदहोश हो गए हैं। कुल मिलाकर लड़की के इस डांस वीडियो और उसकी अदाओं ने मानों महफिल लूट ली है।

यह भी पढ़ें: जोड़ी ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तृप्ति ठाकुर नाम की यूजर ने शेयर किया है। अब इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं कुछ लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा है कि वाह क्या डांस किया है। एक अन्य ने लिखा कि अगर लड़की ने काली साड़ी पहनी होती, तो उसके परफॉर्मेंस में चार चांद लग जाते। एक तीसरे ने लिखा कि इस वीडियो से नजर हटाना मुश्किल हो गया है।

और पढ़ें
Next Story