Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Video : हरियाणवी गाने पर लड़की ने लगाए गजब के ठुमके, देखने वालों को याद आई Sapna Choudhary

एक लड़की डीजे पर गजब का डांस कर रही है। उसके मूव्स और एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि इस वीडियो को अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है।

Video : हरियाणवी गाने पर लड़की ने लगाए गजब के ठुमके, देखने वालों को याद आई Sapna Choudhary
X

Dance Video : सोशल मीडिया पर आपने अक्सर लड़कियों के डांस करते हुए बहुत से वीडियो देखे होंगे। उनके वीडियो हर रोज इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते हैं। कभी कोई हरियाणवी गाने पर डांस करता है, तो कभी कोई भोजपुरी पर कमर हिलाते हुए नजर आता है। अब ऐसा ही एक लड़की का dance video तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो हरियाणी गाने पर कमर मटकाती हुई नजर आ रही है। लड़की ने जिस अंदाज में ठुमके लगाए हैं, उसपर यूजर्स दिल हार बैठे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स तो इस वीडियो से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

लहंगे में किया दिलकश डांस

इस video में लड़की डीजे पर डांस करते हुए नजर आ रही है। उसे देख कर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी शादी के फंक्शन में नाच रही है। डीजे पर लड़की अकेले ही अपने डांस के जबरदस्त जलवे दिखा रही है। डांस करते हुए इस लड़की ने हल्के गुलाबी रंग की चोली और ब्राउन रंग का लहंगा पहना हुआ है। वहीं उसके ऊपर पीले व गुलाबी रंग की चन्नी कंधे पर डाली हुई है। लड़की haryanvi songs 'पतली कमर' पर अपने मूव्स दिखा रही है। साथ ही उसके एक्सप्रेशन भी काफी कातिलाना है। अगर इसके लुक की बात करें तो भी लड़की कहर ढा रही है।

यूजर्स को पसंद आया लड़की का डांस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को divyajangidofficial ने शेयर किया है। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, लोगों को उसके स्टेप्स खूब भा रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को बहुत से लोग देख चुके हैं, वहीं न जाने कितने लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कोई लड़की के डांस की तारीफ कर रहा है, तो कोई उसके जोश की।

और पढ़ें
Next Story