अब इस कैंडी क्रश पराठे का वीडियो देख पकड़ लेंगे अपना सिर, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
अगर कोई आपकी पसंदीदा खाने के साथ इस तरह का बेहुदा एक्सपेरिमेंट्स करे तो किसी को भी गुस्सा आ सकता है। कैंडी क्रश पराठे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

आपने पराठे तो कई तरह के खाएं होंगे, वहीं पराठों को लेकर तमाम तरह के एक्सपेरिमेंट्स भी होते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया (Social media) पर इन दिनों कैंडी क्रश पराठा (Candy Crush Paratha) की खूब चर्चा है। हालांकि, इस अजीब से फूड कॉम्बिनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी फूटा है। गुस्सा होना तो लाजमि है, अगर कोई आपकी पसंदीदा खाने के साथ इस तरह का बेहुदा एक्सपेरिमेंट्स करे तो किसी को भी गुस्सा आ सकता है। कैंडी क्रश पराठे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
आप कहीं भी चले जाइए पराठा वहां का हमेशा फेवरेट होता है। पराठे की अनगिनत वेराएटी देखने को मिल जाएंगी। आप खाने में सारी चीजें छोड़ सकते हैं लेकिन पराठों को नजरअंदाज कर पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप एक बार कैंडी क्रश पराठे को देख लेंगे तो अपना सिर पकड़ लेंगे। जी हा! ये बिलकुल सच है। कैंडी क्रश पराठे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि एक ब्लॉगर दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक के पराठा गली में जाकर कैंडी क्रश पराठे का आनंद लेती है। जहां उसे कैंडी क्रश पराठा रंग बिरंगी कैंडीज वाला स्टफ्ड पराठा आलू की सब्जी, अचार और चटनी के साथ परोसा गया है। इसके बाद जब फूड ब्लॉगर का रियेक्शन देखने लायक था। कुछ यूजर्स उसे कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि ये क्या बेहूदा मजाक है। तो कोई यूजर कह रहा है कि इस तरह का पराठा किसी भद्दे मजाक से कम नहीं है।