गाय को आइसक्रीम चटाई... गोबर लगाया, फिर गर्लफ्रेंड को खिला दी, देखें वीडियो
prank video: सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें शख्स लड़की को गोबर वाली आइसक्रीम खिलाते हुए नजर आ रहा है। देखिये उसका रिएक्शन...

शख्स ने लड़की को खिलाई गाय की चाटी हुई, गोबर में लिपटी आइसक्रीम
Prank Video: आपने सोशल मीडिया (social media) पर गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के कई वीडियो देखे होंगे। किसी में दोनों के बीच लड़ाई, तो किसी में प्यार नजर आता है। कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ कई बार प्रैंक भी कर लेते हैं। ये प्रैंक (prank video) कई बार मजाक में ही खत्म हो जाता है, तो कई बार इसकी वजह से काफी नुकसान भी हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा एक वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाएंगे। इससे पहले शायद ही आपने इस तरह का कोई वीडियो या प्रैंक देखा होगा।
पत्नी को खिलाई गंदी आइसक्रीम
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से किसी बात से नाराज था या फिर उसका मन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक करने का था। ऐसे में उसने जो किया, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को आइसक्रीम खिलाई, लेकिन उससे पहले उसने जो किया, वो देखकर आप चौंक जाएंगे। शख्स ने सबसे पहले एक आइसक्रीम खरीदी और फिर उसने वो एक गाय को चाटने के लिए दी। इसके बाद उसने आइसक्रीम को गोबर में लपेटा। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद तो उसने आइसक्रीम को गंदे पानी में ले जाकर धो दिया।
ये भी पढ़ें: बर्थडे पर दोस्तों ने बनवाया ऐसा केक, देखते ही गुस्से से लाल हो गया लड़का
हैरान हुए लोग
वीडियो देखने के बाद हर कोई सोच में पड़ गया है। वायरल होने के बाद से इसे अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर riyaarajit नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा गया है कि गर्मियों में मैंने अपनी प्रेमिका को ठंडी आइसक्रीम खिलाई। कुछ लोगों ने तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने लिखा कि भाई ये कोई मजाक नहीं है। आप सोच भी नहीं सकते कि इस पर कितने कीटाणु होंगे।

Rajshree Verma
मैं राजश्री बीते एक साल से हरिभूमि डिजिटल में सब-एडिटर के तौर पर करियर, वायरल और नॉलेज बीट पर कार्य कर रही हूं। कंटेंट राइटिंग में मुझे 5 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता मेरा पैशन है और मुझे लिखना-पढ़ना बेहद पसंद है।