Viral Video: एक्सरसाइज कर रहा था शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोटपोट हो जाएंगे आप
शख्स वायरल वीडियो में कुछ क्रंचेज और पुशअप्स करने की कोशिश कर रहा है। सीसीटीवी में कैद ये शख्स सीट पर बैठे-बैठे अचानक पीछे की तरफ मुड़ता है, और गिर जाता है।

रोजाना एक्ससाइज (Exercise) से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, ह्रदय समस्या जैसे स्वास्थ्य जोखिमों को कम करना और भी बहुत कुछ। हालांकि, इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में व्यायाम लोगों की प्राथमिकताओं में अक्सर पीछे रह जाता है।
अधिकांश लोग तो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अभ्यास तो करते ही नहीं हैं। लेकिन कभी देर नहीं होती, एक्सरसाइज करना शुरुआती दिनों में दर्दभरा और कठिन होता है। हालांकि, जब इसकी आदम हो जाती है तो हमारा शरीर इसका आदी हो जाता है। इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों लोगों को गुदगुदाने का काम कर रहा है। इस वीडियो में एक शख्स व्यायाम करते हुए नजर आ रहा है लेकिन इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर हर कोई हंसने लगेगा।
शख्स वायरल वीडियो में कुछ क्रंचेज और पुशअप्स करने की कोशिश कर रहा है। सीसीटीवी में कैद ये शख्स सीट पर बैठे-बैठे अचानक पीछे की तरफ मुड़ता है, और गिर जाता है। गिरता भी कोई ऐसे वैसे तरीके से नहीं बल्कि गुलाटी मार कर गिरता है। फिर वो उठता है इधर-उधर देखता है और कुछ क्रंच करने की कोशिश करता दिखता है। गिरने के बाद वो शर्माते हुए रुका नहीं बल्कि वो एक्सरसाइज करने की कोशिश करने लगता है। साथ ही वो पुश-अप्स करने लगता है।
ये वीडियो ट्विटर पर IPS अधिकारी दिपांशु काबरा ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, शुरुआत चाहे जैसी भी रही हो, फिनिश हमेशा स्टाइल से होनी चाहिए।
शुरुआत चाहे जैसी भी रही हो,
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 29, 2022
फिनिश हमेशा स्टाइल से होनी चाहिए. 😂
सुप्रभात pic.twitter.com/vmoxzYNiBA
वीडियो वायरल हो गया है, और कई लोगों ने इस शख्स की हार न मानने की इच्छा को पसंद किया। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि, व्यायाम पहली बार में भारी और कठिन हो सकता है, लेकिन समय के साथ यह आसान हो जाता है। साथ ही एक यूजर ने वीडियो को 'कॉकटेल ऑफ मोटिवेशन विद ह्यूमर' कहा, जबकि अन्य ने कमेंट किया, 'हमेशा कोशिश करें, भले ही आप असफल होने वाले हों।