हवा में उड़कर कुत्ते ने लगाई समुद्र में छलांग, Video देख हैरान रह जाएंगे
वीडियो में साफ देख सकते है कि एक कुत्ता दूर से दौड़ते हुए आता है और समुद्र में छलांग लगा देता है। वहीं उसकी छलांग देखकर ऐसा लगता है मानों वो हवा में उड़ रहा है।

दुनिया में ऐसे बहुत से जानवर हैं जिन्हें लोग पालते हैं। कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो काफी समझदार जानवरों (Animals) में आते हैं। इनमें कुत्ते (Dogs) भी ऐसे ही जानवर हैं जो काफी वफादार होते हैं। जो इंसानों के सबसे ज्यादा वफादार होते हैं। दोस्ती करने के मामले में भी कुत्ते बहुत समझदार होते हैं। यही कारण है कि इंसान पालतू जानवरों में सबसे ज्यादा कुत्तों को पालते हैं। सोशल मीडिया पर भी कुत्तों के कई वीडियो वायरल (Dogs Video Viral) होते रहते हैं। इन वीडियोज में अधिकतर लोग अपने पालतू कुत्तों को बैठने की, उठने की, खेलने-कूदने की ट्रेनिंग देते रहते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो है जिसमें एक कुत्ता लंबी छलांग लगाते हुए समुंद्र में कूद जाता है। कुत्ते का ये स्टंट काफी वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में साफ देख सकते है कि एक कुत्ता दूर से दौड़ते हुए आता है और समुद्र में छलांग लगा देता है। वहीं उसकी छलांग देखकर ऐसा लगता है मानों वो हवा में उड़ रहा है। इसके साथ ही हवा में उड़ते-उड़ते वो काफी दूर जाकर पानी में उतरता है। वीडियो में कुत्ते की रफ्तार और छलांग को देखकर आप अपनी नजरें उस पर से नहीं हटा पाएंगे। साथ ही आपने कभी भी कुत्ते की ऐसी छलांग शायद ही देखी होगी।
This dog is flying.. 😮 pic.twitter.com/wwH3DhD7Mz
— Buitengebieden (@buitengebieden_) January 13, 2022
एक बार इस वीडियो को देखने के बाद आप इस वीडियो से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। वहीं ये वीडियो @buitengebieden नाम के एक पेज ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ये कुत्ता उड़ रहा है...। कुत्ते की छलांग देखकर तो यही लग रहा है कि कुत्ता छलांग नहीं बल्कि हवा में उड़ रहा है।
अभीतक इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं। जबकि कई लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो वास्तव में सही है या नहीं लेकिन मनोरंजन के दृष्टि कोण से ये वीडियो काफी शानदार है।