गेम हारने के बाद गुस्साए दूल्हे ने अपनी दुल्हन को जड़ दिया थप्पड़, चौंकाने वाला है Viral Video
शादी—ब्याह के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल होते रहते है। कुछ मजाकियां होते है तो भाई और आंटी के डांस के भी। जिनसे लोगों का भरपूर मनोरंजन भी होता है। एक शादी कार्यक्रम का एक वीडियो जमकर वायरल रहा है। वायरल वीडियो उज्बेकिस्तान का होने का भी दावा किया जा रहा है। लेकिन इसके बारे में पुष्ट जानकारी नहीं है।

Wedding Video: शादी—ब्याह के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल होते रहते है। कुछ मजाकियां होते है तो भाई और आंटी के डांस के भी। जिनसे लोगों का भरपूर मनोरंजन भी होता है। एक शादी कार्यक्रम का एक वीडियो जमकर वायरल रहा है। वायरल वीडियो उज्बेकिस्तान का होने का भी दावा किया जा रहा है। लेकिन इसके बारे में पुष्ट जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो के मुताबिक, दूल्हा-दुल्हन एक गेम खेलते है। इस गेम को दुल्हन जीत जाती है। तभी दूल्हे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह अपनी नई दुल्हन को थप्पड़ रसीद कर देता है।
Horrifying moment groom beats his new wife at their WEDDING after flipping when his bride won a game on stage during toast in Uzbekistan
— MassiVeMaC (@SchengenStory) June 13, 2022
The newlyweds were on-stage playing a game as their guests cheered them on
But when the bride won the game, the groom lashed pic.twitter.com/KPL0RlrjcT
दुल्हन को थप्पड़ मारे जाने के बाद मौजूद लोग अचंभित रह जाते है।जिस तरह उसने एक मामूली गेम जीतने पर दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। @SchengenStory नाम से एक यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर हैंडल पर 13 जून को शेयर किया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा है कि 'उज्बेकिस्तान में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को दूल्हे ने थप्पड़ मारा है। 30 सकंड के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टेज पर एक दूल्हा—दुल्हन गेम खेल रहे है। स्टेज पर दुल्हन के साथ एक लड़की भी मौजूद है, साथ ही एक युवक भी। दुल्हन जैसे ही गेम जीतती उसी वक्त गुस्से में दूल्हा उसके गाल पर थप्पड़ जड़ देता है।
जिसके बाद शादी कार्यक्रम का माहौल बदल जाता है। दोनों कपल का उत्साह बढ़ा रहे परिजन, रिश्तेदार और दोस्त उन्हें देखने लगते है। पूरे घटनाक्रम के बाद स्टेज से दुल्हन दूसरी युवती के साथ वहां से चली जाती है। हालांकि, अभी अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभी यह भी साफ नहीं है कि शादी अरेंज है या फिर लव मैरिज हुई है।