कांग्रेस खुद ही वायरल पार्टी है : वेंकैया नायडू
नायडू ने कहा कि अमेरिका में तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी का भारी स्वागत किया है।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कांग्रेस पार्टी को ‘वायरल' करार दिया। नायडू ने यह टिप्पणी एक संवाददाता सम्मेलन में तब की है।
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू एक कार्यक्रम के सिलसिले में देहरादून में थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बात कही।
जब एक संवाददाता वेंकैया नायडू से कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर उनका विरोध होने का संदेश वायरल किए जाने के बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई।
नायडू पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विरोध तो लगता है कि कांग्रेस के सपनों में हुआ है।
आगे नायडू ने कहा कि अमेरिका में तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी का भारी स्वागत किया है।
जब पत्रकार ने ये पुछा कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिये यह संदेश वायरल किया है कि मोदी का अमेरिका में विरोध हुआ है।
इस सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस खुद ही वायरल पार्टी है'।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App