Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

उत्तराखंड: महिला को घर से अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो को हिरासत मे लिया

उत्तराखंड से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बगापानी तहसील के बरम कस्बे में किराये का कमरा लेकर मजदूरी करने वाली 35 वर्षीय महिला को कुछ लोग घर से 100 मीटर दूर उठा ले गए।

उत्तराखंड: महिला को घर से अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो को हिरासत मे लिया
X

उत्तराखंड से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बगापानी तहसील के बरम कस्बे में किराये का कमरा लेकर मजदूरी करने वाली 35 वर्षीय महिला को कुछ लोग घर से 100 मीटर दूर उठा ले गए।

वहां महिला के साथ कई लोगों ने बलात्कार किया। महिला ने जब विरोध जताया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। दरिदें महिला के साथ घंटों हैवानियत करते रहे। कुछ देर विरोध करने के बाद महिला बेहोश हो गई।

होश आने के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची, पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। महिला का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल भेजा गया। अभी तक दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है बाकी लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story