मौसम की जानकारी: उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी, हिमस्खलन की संभावना
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की गति तो कम हो गई है, लेकिन बर्फबारी का कहर जारी है। साथ ही, बर्फबारी के मद्देनजर पूरे उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर हिमस्खलन की आशंका जाहिर की है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari): उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की गति तो कम हो गई है, लेकिन बर्फबारी का कहर जारी है। साथ ही बर्फबारी के मद्देनजर पूरे उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर हिमस्खलन की आशंका जाहिर की है। लगातार बर्फबारी के साथ बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही ठंड भी अपनी रफ्तार से लोगों के लिए काफी मुश्किल हालात पैदा कर दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल के मनाली में दिन का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम -1.2 डिग्री था। वहीं उत्तराखंड में तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया है कि 8 जनवरी तक लगातार बारिश और हिमपात की स्थिति बनी रहेगी। जिससे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश तथा बर्फबारी की तीव्रता ज्यादा रहेगी। इसके अलावा भी इन जगहों पर सड़क की रुकावट और हिमस्खलन की संभावना अधिक बनी है। जिसेे देखते हुए यहां आए हुए पर्यटकों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।