इंडियन मिलिट्री एकेडमी में पास आउट कैडेट्स ने की शानदार परेड, आसमान से हुई गुलाब के फूलों की बारिश
देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड से इस बार 383 सैन्य छात्र पास होने के बाद भारतीय सेना में शामिल हो गए।

देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड से इस बार 383 सैन्य छात्र पास होने के बाद भारतीय सेना में शामिल हो गए।
पासिंग आउट परेड का आयोजन सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ शुरु हई। इस दौरान नए पास आउट छात्रों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड के दौरान छात्रों पर हेलीकॉप्टर से गुलाब के फूलों की बारिश की गई। परेड के बाद पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
#WATCH: Helicopters shower rose petals as cadets celebrate at Indian Military Academy's (IMA) passing out parade in Dehradun. pic.twitter.com/slaEaAdKht
— ANI (@ANI) June 9, 2018
परेड के मुख्य अतिथि नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री को छात्रों ने साली दी। इंडियन मिलिट्री एकेडमी के इस सत्र से 74 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी पासआउट हुए हैं और अपने देश की सेनाओं में शामिल होंगे।
नेपाल के सेना प्रमुख ने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफॉरमेंस व अन्य सम्मानित किया। भारतीय सैन्य अकादमी के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करने वालों में सर्वाधिक 63 कैडेट उत्तर प्रदेश के हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App