सीएम योगी के इस फैसले से 14 लाख 21 हजार 539 लोगों को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन तथा कई अन्य ऐसी योजनाओं के तहत छूटे हुए पात्र लोगों को लाभ दिये जाने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन तथा कई अन्य ऐसी योजनाओं के तहत छूटे हुए पात्र लोगों को लाभ दिये जाने की घोषणा की है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने जनपदवार सर्वेक्षण में पति की मृत्यु के कारण बेसहारा हुई महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था/किसान पेंशन तथा दिव्यांगजन पेंशन के तहत पात्र पाये गए वंचित लाभार्थियों को सम्बन्धित योजनाओं से लाभान्वित किये जाने की घोषणा की है।
योगी के इस निर्णय से इन पेंशन योजनाओं के तहत 14 लाख 21 हजार 539 नये लाभार्थी लाभान्वित होंगे। प्रवक्ता के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे में मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि इन योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में पात्र लोग लाभान्वित होने से वंचित रह गए हैं।
योगी ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका सत्यापन करने के बाद उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए थे। जिलेवार सर्वेक्षण में तीन लाख 96 हजार 269 निराश्रित महिलाओं को चिन्हित किया गया है, जिन्हें निराश्रित पेंशन से लाभान्वित किया जाएगा।
इसी तरह वृद्धावस्था/किसान पेंशन के तहत नौ लाख चार हजार 609 पात्रों को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा एक लाख 20 हजार 661 लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें दिव्यांगजन पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App