योगी सरकार मनाएगी अपनी सालगिरह का जश्न, ‘एक साल-नई मिसाल'' फिल्म का किया जाएगा प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज अपने गठन की पहली वर्षगांठ का जश्न मनायेगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 March 2018 6:38 AM GMT Last Updated On: 19 March 2018 6:38 AM GMT
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज अपने गठन की पहली वर्षगांठ का जश्न मनायेगी।
ये भी पढ़ेंः राजनीतिक दलों को मिले विदेशी चंदे की अब नहीं होगी जांच, लोकसभा में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार काे यहां बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर कल राजधानी स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान ‘एक साल-नई मिसाल' फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, इसी शीर्षक से पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आल्हा, फरूवाही, राई, रागिनी, मयूर नृत्य और कथक का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने अब तक एक साल के अल्प कार्यकाल में काफी काम किया है और प्रदेश को वापस विकास के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि यह एक वर्ष उत्तर प्रदेश के नवोत्कर्ष के लिए जाना जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story