यमुना एक्सप्रेसवे- चलती कार में 24 साल की लड़की से गैंगरेप, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नोएडा से आगरा जा रहे यमुना एक्सप्रेस वे पर एक युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर चलती होंडा सिटी कार में मेरठ की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया।

नोएडा से आगरा जा रहे यमुना एक्सप्रेस वे पर एक युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर चलती होंडा सिटी कार में मेरठ की रहने वाली एक 24 साल की युवती के साथ गैंगरेप किया गया।
इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया है। जिसमें एक बीएसपी नेता का बेटा और दूसरा उसका साथी है। दोनों ही गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि ये वारदात तब सामने आई जब बीती शनिवार शाम युवती ऑफिस से घर जाने के लिए निकली और आरोपियों ने उसे घर छोड़ने के लिए कहकर अपने साथ कार में बैठा लिया।
फिर इसके बाद नोएडा से मथुरा तक युवती के साथ चलती कार में दोनों ने एक एक कर गैंगरेप किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई।
खबर की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती ग्रेटर नोएडा में जॉब करती है और मेरठ की रहने वाली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App