कन्नौज: महिला से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल, इंसाफ न मिलने पर परिवार ने दी खुदकुशी की धमकी
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां समधन जिले में एक कुएं के पास दो लोगों ने महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बलात्कार का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां समधन जिले में एक कुएं के पास दो लोगों ने महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बलात्कार का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को दोनों आरोपियों के खिलाफ यह दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। महिला के परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए मामले के मुताबिक, कन्नौज के समधन जिले में बीते 24 अप्रैल को सलमान और तालिब नाम के दो युवकों ने एक कुएं के पास उनकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें- बिहार: बीच सड़क पर मनचलों ने नाबालिग से की छेड़छाड़, कपड़े उतारने की कोशिश- वीडियो वायरल
वारदात के बाद महिला ने समाज और परिवार की बदनामी के डर से इस बात की परिवार और पुलिस नहीं दी। लेकिन जब आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया तो उसने अपने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी।
Kannauj: Woman allegedly gang raped on 24 April in Gursahaiganj's Samdhan, its video uploaded on social media by accused. Sister of victim says, 'If accused aren't hanged or given life imprisonment, we'll give up our lives. Police say 'Case registered,accused will be caught soon' pic.twitter.com/jL4itz8HP7
यह भी पढ़ें- युवती से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बना व्हाट्सएप पर किया शेयर, कोर्ट ने कहा- यह रेप नहीं
इसके बाद परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी और अब पीड़ित परिवार महिला के साथ हुए दुराचार को लेकर न्याय की मांग कर रहा है।
पीड़िता की बहन का कहना है कि अगर आरोपियों को उम्रकैद या फांसी की सजा नहीं दी गई तो वह खुदकुशी कर लेगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App