शर्मनाक : मेरठ के अस्पताल महिला से गैंगरेप, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अस्पताल के आईसीयू में एक महिला के साथ डॉक्टर समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 March 2019 10:16 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अस्पताल के आईसीयू में एक महिला के साथ डॉक्टर समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने पीड़िता के कहने पर मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि चार लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नियाजू, अशोक मलिक, शादाब और नर्स लक्ष्मी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।
बीती 21 मार्च को यूपी के मेरठ में पीड़ित महिला एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन टेस्टिंग के दौरान महिला का फैटी लीवर का मामला सामने आया।
पीड़िता के पति ने बताया कि पत्नी को आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जहां नर्स ने उसे नशे का इंजेक्शन दिया। उसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला होश में आई तो उसके पास में एक वार्ड ब्वॉय सो रहा था। जैसे ही महिला चिल्लाई तो आरोपी भाग गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story