VIDEO: छेड़छाड़ करने वाले शख्स को महिलाओं ने कार से खींचकर चप्पलों से पीटा
उत्तर प्रदेश के आगरा में साड़ी और घूंघट डालने वाली महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वाले शख्स को तगड़ा सबक सिखाया।

सीएम योगी के राज में प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़ाछाड़ की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश का आगरा के जगदीशपुर का बताया जा रहा है यहां एक शख्स ने महिलाओं के साथ छोड़छाड़ की, जिसके बाद महिलाओं ने कार से भाग रहे शख्स को पकड़कर चप्पलों से जमकर पीटा। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH: A woman thrashes an alleged molester with slippers in #Agra. pic.twitter.com/X4b6SvLtlZ
— ANI UP (@ANINewsUP) June 12, 2018
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इसमें दो तीन महिलाएं कार से खींच कर एक शख्स से चप्पलों से जमकर पीट रही हैं। वहीं महिलाओं ने की वह इस शख्स से तंग आ गई थी ये शख्स अक्सर मौहल्ले में आकर महिलाओं से छेड़छाड़ करता था।
बीते सोमवार को कुछ महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वाले शख्स को पकड़ लिया जब उसने कार से भागने की कोशिश की तो कई महिलाओं ने कार से खींचकर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना की फिलहाल पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App