अयोध्या विवाद: शिया बोर्ड के अध्यक्ष बोले- यहां मस्जिद नहीं राम मंदिर बनेगा
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को लेकर वकालत की है।

अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को लेकर वकालत की है।
एएनआई के मुताबिक, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि अयोध्या में इधर कोई मस्जिद नहीं थी और ना ही कोई मस्जिद हो सकती है।
There was never a Masjid on that site in Ayodhya and there can never be a Masjid there. It is the birthplace of Lord Ram and only a Ram Temple will be built. Sympathizers of Babar are destined to lose: Waseem Rizvi,UP Shia Central Waqf Board Chairman pic.twitter.com/d30C5GqYOs
— ANI (@ANI) July 13, 2018
उन्होंने आगे कहा कि ये भगवान राम की जन्मभूमि है और सिर्फ यहां राम मंदिर का ही निर्माण होगा। बाबर ने सहानुभूति पाने के लिए इसको खत्म किया ।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही वसीम रिजवी को चरमपंथी आतंकी संगठन द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें धमकी भरे ईमेल भी आए थे। उन्हें ये धमकी पाक के आतंकी संगठन जमाते इस्लामी द्वारा दी गई थी।
ये भी पढ़ें - खुदरा महंगाई दर बढ़ने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- आ गए अच्छे दिन
इस धमकी के बाद वसीम रिजवी ने कहा था कि जरूरत हो तो मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाया जाए। जिसके बाद से वो हमेशा विवादों में रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App