Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गोमती गोली कांड: मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त

गोमतीनगर में विवेक तिवारी की हत्या के बाद राजनीती तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले पर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल हो गई है।

गोमती गोली कांड: मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त
X

गोमतीमगर में विवेक तिवारी की हत्या के बाद राजनीती तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले पर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल हो गई है।

चुनाव से पहले लोगों को दिखाए थे कि बीजेपी पावर में आएगी तो कानून का राज होगा। लेकिन अब सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं। प्रदेश में आज भय का वातावरण है। आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

वहीं इस मामले में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विवेक के परिजनों के लिए राज्य सरकार से 5 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। अखिलेश यादव ने कहा कि खराब कानून व्यवस्था के कारण विवेक की जान गई है। इसलिए प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है।
बताते चलें की सीएम योगी ने आज मृतक विवेक तिवारी की पत्नी से मुलाकात की थी। जिसके बाद विवेक की पत्नी कल्पना ने कहा कि उसे प्रदेश की योगी सरकार पर पूरा भरोसा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story