राहुल गांधी के अमेठी दौरे के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल ने जमकर बोला हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तरप्रदेश के सेलून में एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। वहीं सेलून के अन्य इलाके में संघर्ष होने की घटना सामने आई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Jan 2018 4:10 PM GMT
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तरप्रदेश के सेलून में एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। वहीं सेलून के अन्य इलाके में संघर्ष होने की घटना सामने आई।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधीक्षकों और अमेठी एमएलसी दीपक सिंह के बीच बातचीत चल ही रही थी कि तभी सैलून में संघर्षों का वाकया हो गया।
भाजपा ने इसका आरोप कांग्रेस पर लगाया है।भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी का कहना है कि कांग्रेस ने हम पर हमला किया है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! आधार में नया बदलाव, लोगों को मिलेगी राहत
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग एक के बाद एक झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि लाखों युवा बेरोजगार खड़े हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके बारे में कुछ नहीं कहते।
राहुल गांधी ने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी जाते हुए सलोन में एक जनसभा में कहा कि भाजपा के लोग एक के बाद एक झूठ बोलते हैं। 15 लाख रुपये का झूठ हो या किसानों को सही दाम देने का झूठ या फिर सड़क बनाने की बात हो।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि ये आपकी जिम्मेदारी है कि इनका (भाजपा का) झूठ जनता के बीच जाकर बतायें।' राहुल ने कहा कि जो हमारा विकास का काम है... चाहे हाईवे का काम हो... रेल लाइन का काम हो या फूड पार्क और पेट्रोलियम संस्थान का काम, इसके बारे में अमेठी की जनता को बताइये।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता को जाकर बतायें कि कांग्रेस ने क्या किया और मोदी ने उनके साथ क्या किया। राहुल ने गुजरात का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात में 30 लाख बेरोजगार युवा खड़े हैं। वे रोजगार मांग रहे हैं लेकिन मोदी कुछ नहीं कहते।
उन्होंने कहा कि मगर मैं आपको एक बात कह देता हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए, (अमेठी में) फूड पार्क बनेगा। ये काम मैं करके दिखाऊंगा। आप सुन लो। जैसे ही हमारी सरकार आएगी। चाहे गन्ना किसान हो या आलू किसान या अन्य किसान, फूड पार्क यहीं (अमेठी) लगेगा। आपका माल यहां बिकेगा। आपको सही दाम मिलेगा। ये मैं करके दिखाऊंगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story