अब उत्तर प्रदेश सरकार ने लगाया ''प्लास्टिक'' पर प्रतिबंध, 15 जुलाई से नियम होगा लागू
महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये नियम पूरे राज्य में 15 जुलाई से लागू हो जाएगा।

महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये नियम पूरे राज्य में 15 जुलाई से लागू हो जाएगा।
यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर इसकी अगुवाई करेगा। पॉलीथीन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है। इस पर रोक लगाना जरूरी हो गया था।
हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। मैं आह्वान करता हूं कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगी: #UPCM श्री #YogiAdityanath pic.twitter.com/z6JzEmk38C
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 6, 2018
योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी में कहा कि हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।
सीएम योगी ने कहा कि मैं आह्वान करता हूं कि 15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App