उत्तर प्रदेश / लखनऊ में ''योगी फॉर पीएम'' का लगा होर्डिंग, मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने एक पोस्टर (होर्डिंग) लगाया है जिस पर उन्होंने ''योगी फॉर पीएम'' लिखा है। 10 फरवरी 2019 को रमाबाई आंबेडकर मैदान में धर्म संसद सभा का आयोजन होना था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Dec 2018 6:28 PM GMT Last Updated On: 12 Dec 2018 6:28 PM GMT
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने एक पोस्टर लगाया है जिस पर उन्होंने 'योगी फॉर पीएम' लिखा है। 10 फरवरी 2019 को रमाबाई आंबेडकर मैदान में धर्म संसद सभा का आयोजन होना था।
पांच राज्यों में भाजपा की पराजय के बाद चुनावी नतीजों को लेकर पार्टी में सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने इस तरह का पोस्ट लगाकर विवाद खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव नतीजे 2018 / राहुल गांधी की जीत और भाजपा की हार के क्या हैं मायने, जानें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने जो पोस्ट लगाया है उस पर लिखा है कि 'जुमलेबाजी का नाम मोदी VS हिंदुत्व का ब्रांड योगी'। इस पोस्टर के बाद लखनऊ पुलिस ने नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि पांच राज्यों में बीजेपी की हार के बाद रातों-रात लखनऊ में सीएम आवास के पास ये पोस्टर लगाए गए हैं। अमित जानी ने कहा कि पीएम मोदी के जुमलों से देश की हिन्दू जनता अब तंग आ चुकी है। हिंदुओं के साथ धोखा हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story