उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मूसलाधारी बारिश, स्काईमेट ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर बरकरार है। यूपी पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है और हजारों घर तबाह हो गये।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Aug 2018 9:34 AM GMT
उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर बरकरार है। यूपी पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है और हजारों घर तबाह हो गये।
राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा भी किया।
वहीं मानसून की सक्रियता देखते हुए मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली स्काइमेट में अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कुल जिलों में तेज बारिश और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में गोमती, घाघरा, सरयू और रामगंगा नदियों का जल स्तर और बढ़ सकता है। यहां गंगा और यमुना नदियां पहली ही उफान पर है।
इससे पहले मौसम विभाग की अधिकारी डा. साथी देवी ने कहा है कि भारत में मानसून 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक रहता है। अब तक लगभग आधा मानसून निकल चुका है। जुलाई के अंत तक 94 प्रतिशत बारिश हुई है। हमें अगस्त और सितंबर में भी 95 प्रतिशत तक बारिश की उम्मीद है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story