Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सपा में मची खलबली, शिवपाल ने बनाई नई पार्टी, मुलायम के शामिल होने का दावा

उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। नई पार्टी सेकुलर मोर्चा बनने के बाद समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है।

सपा में मची खलबली, शिवपाल ने बनाई नई पार्टी, मुलायम के शामिल होने का दावा
X

उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। सपा के पूर्व अध्यक्ष और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पहले ही नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव का बागी तेवर देखने को मिला। अब शिवपाल ने सेकुलर मोर्चा का औपचारिक गठन करने का ऐलान कर दिया है।

गुरुवार को शिवपाल सिंह ने कहा कि मोर्चा बनाकर हमारे दिग्गज नेता मुलायम सिंह को सम्मान दिलाएंगे। यह भी दावा किया है कि वह मुलायम सिंह यादव को भी जल्द ही मोर्चा से जोड़ेंगे। साथ ही इससे अन्य छोटे दलों को भी जोड़ा जाएगा।

शिवपाल के बयानों से सभी बातें स्पष्ट रूप से दिख रही है। साथ ही सपा ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा है कि सपा के बाकि नेता इस पर ध्यान दें। ये सब ध्यान भटकाने के लिए है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story