कासगंज हिंसा पर बोले SP नेता, घर में घुसकर की मुसलमानों से मारपीट- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
कासगंज हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा किया।

कासगंज हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक समाजवादी पार्टी से सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि कासगंज में हुई हिंसा को लेकर कहा कि मुस्लिमों पर ज्यादती हो रही है।
रामगोपाल यादव ने कहा मुस्लिम लोगों के घरों में घुसकर मारपीट की, झूठे इल्जाम लगाकर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिमों की प्रॉपर्टी को नष्ट किया जा रहा है, आग लगाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- सीलिंग विवाद: दिल्ली में 48 घंटे व्यपार बंद, विरोध में शामिल हुए कांग्रेस नेता अजय माकन
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई कर नहीं रही है। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक सपा नेता रामगोपाल यादव ने दवा किया है कि कासगंज में हिंदू ने हिंदू को मारा और मुसलमान के ऊपर आरोप लगा दिया।
Muslim logon ke gharo me ghus kar maar pit ki. Jhute ilzaam laga kar logon ko giraftar kiya jaa raha hai, unki property ko nasht kiya jaa raha hai, aag lagayi jaa rahi hai. Police koi karyavahi kar nahi rahi hai: Ram Gopal Yadav, SP #KasganjClashes pic.twitter.com/ltyOT4FPcM
— ANI UP (@ANINewsUP) February 2, 2018
26 जनवरी को हुई हिंसा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को हुई सांप्रदायिक हिंसा में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद वहां तोड़-फोड़ और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा के दौरान कुछ धार्मिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App