उत्तर प्रदेश सरकार ने किए 64 आईपीएस अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए आज रात भारतीय पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों के तबादले कर दिये।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Jan 2019 12:01 AM GMT
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए आज रात भारतीय पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों के तबादले कर दिये।
गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद विनोद कुमार सिंह को एडीजी पीएसी लखनऊ बनाया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार को महानिरीक्षक कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या ओंकार सिंह को महानिरीक्षक अयोध्या बनाया गया है जबकि उप महानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर को प्रयागराज में महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध मंज़िल सैनी को उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है जबकि पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बालेंदु भूषण सिंह को एसपी लखनऊ में एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा बनाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story